सपाइयों ने गिनाई पूर्व सरकार की उपलब्धिां
गांव-गांव में जाकर सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का पत्रक वितरित किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 11:36 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:04 AM (IST)
अमेठी : सपाइयों ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हनुमान बक्श पासी के नेतृत्व में कस्बावासियों को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और समाजवादी पार्टी का पत्रक वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है। गरीबों, असहायों व किसानों के लिए सरकार के पास कोई ठोस उपाय नहीं हैं। प्रदेश में दिनों दिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बढ़े भ्रष्टाचार,महंगाई,गरीबी व बेरोजगारी पर विराम लगाना है तो सपा की सरकार बनानी होगी। आज समाज मे धर्म व जाजि के नाम पर जो विष भाजपा बो रही है, वह बड़ा घातक है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राज भवन पाल, प्रमोद यादव, परबेज अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें