Move to Jagran APP

नियम-कानून सब पर समान, दस पुलिसकर्मियों का चालान

गौरीगंज कोतवाली निरीक्षक ने कार्रवाई करने में समानता दिखाई। कोरोना प्रोटोकाल उल्लंघन पर मुख्यालय में हड़कंप रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 11:45 PM (IST)
नियम-कानून सब पर समान, दस पुलिसकर्मियों का चालान
नियम-कानून सब पर समान, दस पुलिसकर्मियों का चालान

अमेठी : कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रशासन स्तर पर लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है। बावजूद इसके लोग नियमों की अनदेखी कर बिना मास्क के बाजारों में खुलेआम घूम रहे हैं। बिना मास्क के घूमने वालों पर पुलिस ने नकेल भी कसी है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय गौरीगंज में रविवार सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी की अगुवाई में बिना मास्क के बाजार में घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अहम बात यह रही कि चालान की कार्रवाई में किसी भी व्यक्ति के पद और रसूख को अहमियत नहीं दी गई। चाहे वह राजनीतिक व्यक्ति हो या पुलिसकर्मी।

loksabha election banner

दरअसल, एक नियम एक कानून के तहत प्रभारी निरीक्षक ने मास्क का जुर्माना वसूल किया। अभियान के तहत सौ से ज्यादा लोग बिना मास्क के घूमते मिले। इनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बिना भेदभाव के आमजन के साथ ही पुलिस कर्मियों का चालान कर उनसे भी जुर्माना राशि वसूल की।

वहीं, कमरौली में भी पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर बिना मास्क बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर घूमने पर 35 लोगों का चालान किया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने दी।

मास्क न लगाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना :

घर से निकल रहे हैं तो मास्क लगा कर निकलें। नहीं तो चेकिग के दौरान पांच सौ रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। कोरोना रोधी टीकाकरण भले ही जल्द शुरू होने वाला है। लेकिन, अभी भी जो लोग बाहर निकल रहे हैं, उन्हें मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। रविवार को पुलिस ने चेकिग अभियान चला कर बिना मास्क वालों का चालान किया। कोतवाल ने बताया कि हर घंटे अलग-अलग चौराहों पर चेकिग की जा रही है, जो बिना मास्क के मिलेगा उसको पांच सौ तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। सीओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि सर्किल के सभी थानेदारों को चेकिग लगाने का निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.