Move to Jagran APP

चलीं बर्फीली हवाएं, छाये काले बादल

दोपहर में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 12:07 AM (IST)
चलीं बर्फीली हवाएं, छाये काले बादल
चलीं बर्फीली हवाएं, छाये काले बादल

अमेठी : नए साल के पहले सप्ताह में मौसम का रुख बदला नजर आ रहा है। सुबह धूप निकलने के कुछ देर बाद ही मौसम में परिवर्तन हुआ है। पुरवा हवा के चलने से सर्दी बढ़ी तो वहीं आसमान में बादल छाने लगे, हालांकि आसमान में कुछ देर तक ही काले बादलों की घेराबंदी दिखी।

loksabha election banner

सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और बच्चों को उठानी पड़ रही है। शनिवार की सुबह सूरज के दर्शन हुए तो लोगे घरों की छत पर धूप का आनंद लेते नजर आए। दोपहर में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। बहरहाल, शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। वहीं, मौसम विभाग ने रात का पारा और लुढ़कने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग के अनुसार रात में पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने से सुबह-शाम ठंड कहर जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। रात के समय हल्की शीतलहर के कारण सुबह खासी ठंड महसूस की जा रही है।

औपचारिकता बने सरकारी अलाव :

ठंड से लोगों को बचाने के लिए सरकारी मुलाजिम भले ही व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कह रहे हैं। लेकिन, सरकारी अलाव जलवाने में तहसील प्रशासन ने महज खानापूर्ति की है। इसके चलते महज एक दिन ही जले सरकारी अलाव दूसरे दिन ठंडे पड़ गए। प्रमुख चौराहों पर भी सरकारी अलाव का अता-पता नहीं है, जिससे बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.