प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा, सभी से की मुलाकात
अमेठी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले में पह
अमेठी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचीं। जिले की सीमा फुरसतगंज से कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप सिघंल के साथ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरी और संगठन की मजबूती की बात कही। जिले में प्रवेश करने पर नहर कोठी के करीब कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र व वरिष्ठ नेता मो. नईम व विनोद मिश्र सहित नेताओं ने माला फूल पहनाकर स्वागत किया। जायस नगर में प्रियंका वाड्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढग से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत प्रियंका गाड़ी से उतर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी के साथ नहर में पैदल चल निकली। पूर्वमंत्री नदीम अशरफ जायसी, अनुराग सिंह, अकबर अंसारी, मो. इकबाल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकील इदरीसी ने स्वागत किया। गौरीगंज के जामों तिराहे पर प्रियंका के स्वागत समारोह में राजीव सिंह कसारा, माता प्रसाद वैश्य, सदाशिव यादव, धर्मेद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता अनिल सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह गप्पू, वीरेंद्र सिंह राजा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। फुरसतगंज में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुरपुर सोनू सिंघल के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। तेंदुओं में मो. हनीफ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर इंद्र प्रसाद श्रीमाली, एसपी सिंह, राज रमन, मोनू, जंगबहादुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जायस में बहादुरपुर चौराहे, कस्बे, नौगजी मोड़ पर माला पहनाकर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। देर शाम इन्हौना में पार्टी नेता श्रीकांत त्रिपाठी, कमलेश अग्निहोत्री, प्रभात द्विवेदी, मो. लतीफ, सुरेश त्रिवेदी आदि ने स्वागत किया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गई।