Move to Jagran APP

मिशन मैत्री के तहत पुलिस विकसित करेगी सूचना तंत्र

एक सिपाही को एक विवाद पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे विवादों पर समय से काबू पाया जा सकेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 12:04 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 04:59 AM (IST)
मिशन मैत्री के तहत पुलिस विकसित करेगी सूचना तंत्र
मिशन मैत्री के तहत पुलिस विकसित करेगी सूचना तंत्र

अमेठी : जिले की पुलिस मिशन मैत्री अभियान चला रही है। जिसके तहत पुलिस का सहयोग करने वाले लोगों से मित्रता कर पुलिसकर्मी क्षेत्र में होने वाली घटनाओं की जानकारी हासिल करेंगे। एसपी ने एक सिपाही को एक विवाद पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे विवादों पर समय से काबू पाया जा सकेगा।

loksabha election banner

पुलिस को आम जनता के मित्र की भूमिका में लाने के साथ ही अपराधों पर नियंत्रण के लिए एसपी दिनेश सिंह ने मिशन मैत्री अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत एसपी ने हलके के सभी सिपाहियों को उनके क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और पुलिस का सहयोग करने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया है। जिससे छोटी से छोटी घटना व विवाद की जानकारी पुलिसकर्मियों को तत्काल मालूम हो सकेगी। और वह समय से प्रभावी कदम उठाकर विवाद पर नियंत्रण प्राप्त कर सकेंगे।

एक सिपाही रखेगा एक विवाद पर नजर : एसपी ने एक सिपाही को एक विवाद पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे विवाद को बढ़ने से रोका जा सकेगा और विवाद होने की स्थिति में समय से नियंत्रण पाया जा सकेगा।

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों में लगभग 850 सिपाही तैनात हैं। इन सभी सिपाहियों को एक-एक विवाद पर सतर्क नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इस काम में सिपाही को पुलिस मित्रों से काफी मदद मिलेगी। एसपी ने बताया कि पहले सिपाही स्वयं विवाद पर नियंत्रण करने की कोशिश करेगा। विवाद बढ़ने की स्थिति में सिपाही हल्का दरोगा और थानाध्यक्ष को सूचना देगा। इस तरह विवादों पर पुलिस नियंत्रण पाने के साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत बना सकेगी। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद में लेखपालों का सहयोग लेकर निस्तारण का प्रयास करेंगे। जवानों को जिम्मेदारी का आभास कराने के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.