पन्द्रह हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
-मारपीट में घायल जगजीत की मौत का मामला
अमेठी : जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के विसूरा गांव मजरे संभावा में बीते 21 मई को मारपीट में घायल जगजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में विवाद बढ़ता देख सभी आरोपितों पर एक लाख से अधिक का ईनाम घोषित कर दिया था। घटना में नामजद आरोपितों में एक राजकुमार निवासी गुडडुर पर भी 15 हजार का इनाम घोषित था। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जबकि बाकी आरोपितों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गुरुवार को पुलिस आफिस में इनामी बदमाश की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने बताया सुबह आठ बजे के करीब गौरीगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजकुमार सैठा चौराहे के करीब मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के विरूद्ध गौरीगंज पुलिस विधिक कार्यवाई कर रही है।