चुनाव की तर्ज पर कराया जाएगा पौधारोपण
कंट्रोल रूम में ब्लाकवार कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM (IST)
अमेठी : रविवार को सुबह से कंट्रोल रूम के कर्मचारी पौधरोपण का हर घंटे प्रगति का रुझान लेंगे। इसके लिए ब्लाकवार कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
इस बार पौधरोपण चुनाव की तर्ज पर कराया जाएगा। जिससे एक दिन में ही लक्ष्य को पूरा किया जा सके। जिला प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमे समाज कल्याण विभाग के गोकुल प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र मणि पाण्डे व महेश कुमार मौर्य सहित अल्पसंख्यक कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक सभी कंट्रोल रूम के कर्मचारी हर घंटे ब्लाकों से सूचनाएं लेकर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें