Move to Jagran APP

ओदारी व निगोंहा क्रय केंद्र पर नहीं शुरू हुई धान खरीद

ओदारी केंद्र को 10 हजार व निगोंहा को आठ हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष बोरा की उपलब्धता केंद्र पर नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:41 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 12:41 AM (IST)
ओदारी व निगोंहा क्रय केंद्र पर नहीं शुरू हुई धान खरीद
ओदारी व निगोंहा क्रय केंद्र पर नहीं शुरू हुई धान खरीद

अमेठी : इन दिनों धान के फसल की कटाई में किसानों ने तेजी दिखाई है। ऐसे में धान खरीद केंद्र पर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। डीएम ने धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करने साधन सहकारी समिति ओदारी व निगोंहा पहुंचे। केंद्र पर धान खरीद की शुरूआत न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी।

loksabha election banner

ओदारी केंद्र को 10 हजार व निगोंहा को आठ हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष बोरा की उपलब्धता केंद्र पर नहीं है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने केंद्र प्रभारी से किसानों द्वारा धान विक्रय को लेकर क्रय केंद्र पर संपर्क करने की जानकारी ली। जिसपर केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक दो किसान धान का सैंपल लेकर आए थे, कितु धान में नमी होने के कारण उनको वापस कर दिया गया। केंद्र प्रभारी द्वारा उक्त दोनों किसानों के वापस करने का कारण रजिस्टर में अंकित नहीं किया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि जितने भी किसान केंद्र पर आएं। उनका रजिस्टर में अंकन किया जाए। साथ ही किसानों को क्रम से टोकन दिया जाए और केंद्र से किसी भी किसान को वापस न किया जाए। धान खरीदने के बाद समय से उनके भुगतान की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से किसानों से केंद्र पर धान बेचने को लेकर संपर्क करने की जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.