पुरानी पेंशन के लिए निकाला मशाल जुलूस
अमेठी : पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों को प्रदर्शन अब तेज होता जा
अमेठी : पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों को प्रदर्शन अब तेज होता जा रहा है। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व मंच द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में किया गया था। वहीं सोमवार को मंच के पदाधिकारियों ने गौरीगंज शहर की सड़कों पर मशाल जुलूस निकालकर महा हड़ताल का आगाज किया है।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र व संयोजक सुभाष पाडेय की अगुवाई में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला गया, जो सब्जी मंडी, चौक बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि आगामी छह फरवरी से जिले के सभी कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी हड़ताल करेंगे अब आर-पार की लड़ाई होगी। संयोजक ने कहा कि सरकार जबतक घोषणा नहीं करेगी तबतक प्रदर्शन का क्रम जारी रहेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के गौरीगंज ब्लाक अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने कहा कि हड़ताल संयुक्त होगी। शिक्षकों के साथ कर्मचारी व अधिकारी भी शामिल होंगे। जुलूस में धर्मेद्र सिंह, जीवन प्रकाश, धीरेंद्र सिंह, सतेंद्र तिवारी, राम लल्लन द्विवेदी, रामदेव पांडेय, रामा यादव व अन्य लोग शामिल हुए।