आर्मी और एनएसए चीफ ने अमेठी में आर्डिनेंस फैक्ट्री का किया दौरा Amethi News
दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में तीन घंटे तक चली बैठक आर्डिनेंस फैक्ट्री का किया निरीक्षण। पूरी तरह से गुप्त रखा गया कार्यक्रम
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 08:28 PM (IST)
अमेठी, जेएनएन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को आर्डिनेंस फैक्ट्री का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनो अधिकारियों का यह दौरा पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। दौरे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।
शनिवार को सुबह लगभग 10:45 पर एनएसए व थल सेना अध्यक्ष हिंंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। एचएएल के जीएम और आर्डिनेंस फैक्ट्री के जीएम ने दोनों अधिकारियों की अगवानी की। दोनों अधिकारी आर्डिनेंस फैक्ट्री पहुंचे, जहां भारत-रूस समझौते के तहत फैक्ट्री में बनने वाले क्लाश्निकोव एके 203 राइफल का ट्रायल लिया। इसके बाद वहां के अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक की। बैठक के बाद पुन: दोनों अधिकारी हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें