'बूथ स्तर मजबूती के लिए सदस्यता अभियान जरूरी'
फोटो- 12 - प्रदेश मंत्री ने सदस्यता अभियान में पहुंच कार्यकर्ताओं में भरा जोशसंवादसूत्र मुसाफि

फोटो- 12
- प्रदेश मंत्री ने सदस्यता अभियान में पहुंच कार्यकर्ताओं में भरा जोशसंवादसूत्र, मुसाफिरखाना, (अमेठी) : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तीसरे दिन रविवार को प्रदेश मंत्री व अमेठी जिला प्रभारी ने कार्यक्रम पहुंच कर कार्यकर्ताओं को चुनावी ट्रिप्स देते हुए उनमें जोश भरा। तहसील गेट पर आयोजित सदस्यता अभियान कैंप में प्रदेश मंत्री संजय राज ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के लिए भाजपा ने सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए टेस्ट अभियान में क्रास चेकिग की जा रही है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा से जुड़ने के लिए मोबाइल फोन के जरिए मिस्डकॉल करिये और सदस्यता ग्रहण करिए। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चला कर नये सदस्यों को जोड़ने का कार्य कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। पिछड़ा वर्ग प्रभारी संजय धुरिया ने कहा कि संगठन में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। बल्कि हम सभी एक दूसरे के पूरक हैं। हम सब मिलकर भाजपा की ताकत हैं। विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा की ताकत से बौखलाहट में है। भाजपा अपने सिद्धांतों पर कायम है। उसकी कथनी और करनी में कदापि फर्क नहीं है। जिला मंत्री अतुल सिंह ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के जरिए पुराने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल कर रही है। कार्यक्रम में जिला संयोजक अजय द्विवेदी, महेन्द्र, ओमप्रकाश पांडेय, कालीबक्श सिंह, धनवंत सिंह, बजरंग यादव, प्रदीप पासी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Edited By Jagran