सांसद के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की।
अमेठी : सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन व रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शाहगढ़ के शमशेरियन धाम में आदि शक्ति की आराधना कर सांसद के जल्द स्वस्थ्य होने का आशीर्वाद मांगा। बीडीसी अजय सिंह, काशी प्रसाद मिश्र, मनीष पाठक, ध्रुवराज तिवारी भी मौजूद रहे। गौरीगंज के दुर्गन भवानी धाम में सांसद के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रसाद मिश्र, प्रियंक हरिविजय तिवारी उर्फ धीरू, रणवीर सिंह, धर्मेद्र अग्रहरि, राकेश सिंह आदि ने मां दुर्गा की आराधना की। जगदीशपुर में भाजपा नेता सोनू यज्ञसैनी ने अयोध्या के आचार्य पंडित आशुतोष शांडिल्य को बुला कर सप्तेश्वर मंदिर पर रुद्राभिषेक कराया गया। वीरेंद्र द्विवेदी, सनी मोर्य, विक्की माहेश्वरी,प्रताप सिंह, चंद्रभान पासवान, रजत मिश्रा, संदीप शुक्ला, गोविद यादव, अमित श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, सुमित यादव, सत्यम मिश्रा,सुमित तिवारी व कमलाकांत तिवारी आदि लोग शामिल रहे। मुसाफिरखाना के हिगलाज मंदिर परिसर में कन्याभोज व हवन-पूजन कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। भाजपा नेता अरुण, पुजारी शेषराम मिश्र, मकरन्द सिंह, अमित मिश्र, अर्जुन, अंकुर सिंह, त्रिभुवन, राम केवल समेत अन्य कार्यकर्ता साथ रहे। सिंहपुर में भाजपा नेता गौरव श्रीवास्तव, कुलदीप मिश्र, राहुल पाठक, सुनील पासी, रंजीत सिंह ने मां अहोरवा की आराधना कर हवन-पूजन किया।