Move to Jagran APP

कंचनाव गोली कांड में पांच नामजद

घटना की जांच में जुटी पुलिस तनाव को देखते हुए गांव में खाकी का पहरा अमेठी पूरे चोपई गोली कांड में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद क

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:01 AM (IST)
कंचनाव गोली कांड में पांच नामजद
कंचनाव गोली कांड में पांच नामजद

अमेठी: पूरे चोपई गोली कांड में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। कोटे की दुकान की शिकायत से शुरू हुई रार पिछले कुछ दिनों में इतनी बढ़ गई कि गुरुवार को विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और एक की जान चली गई।

loksabha election banner

-यह था मामला कंचनाव के पूरे चोपई निवासी वीरेंद्र मिश्रा की सरकारी गल्ले की दुकान है। जिसकी शिकायत पड़ोसी परशुराम ने की थी। उसी मामले को लेकर दोनों पक्षो में तनातनी का माहौल बना रहता था। यही मामला गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। उमेश मिश्रा, राजेन्द्र, कमलेश व राकेश सभी लोग अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी परशुराम की छत पर फायरिग शुरू हो गई। जिसमें उमेश सहित सभी लोग घायल हो गए। जिनको घायल अवस्था मे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर उमेश मिश्र पुत्र शिव कुमार उम्र 35 वर्ष की मौत हो गयी। वही राजेन्द्र व कमलेश को लखनऊ रेफर किया गया है। -जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे आरोपित

सीओ संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.