किसानों ने बुलंद की आवाज, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
दो महीने से कृषि कानून के खिलाफ देश भर में किसान आंदोलन कर रहे हैं।
अमेठी : 26 नवंबर को दिल्ली कूच कर रहे किसानों की गिरफ्तारी व दिल्ली जाने से रोकने के खिलाफ जय किसान आंदोलन ने कलेक्ट्रेट अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। जय किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक संजय कुमार ने कहाकि पिछले दो महीने से कृषि कानून के खिलाफ देश भर में किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की चार बार किसान संगठनों से वार्ता हुई। लेकिन, सरकार अपने फैसले से रत्तीभर पीछे हटने को तैयार नहीं है। किसानों का कहना है कि चोर दरवाजे से सरकार ने किसानों को खत्म करने के लिए कोरोना काल में ये काले कानून थोपे हैं। जो किसानों के साथ आम आदमी की थाली पर भी हमला है।देशवासी अगर इस बात को नही समझ पाएंगे तो कल पूंजीपति पेट्रोल की तरह जनता की थाली का दाम रात बारह बजे बढाएंगे। प्रदेश सरकार ने किसानों पर वाटर कैनन से ठंडा पानी डाला, आंसू गैस के गोले दागे और किसान नेताओं को गिरफ्तार किया है। जय किसान आंदोलन सरकार के इस दमनकारी रवैये के विरोध में जिले के किसान अब मैदान में हैं। आंदोलन में जिला कमांडर रामलखन, मुंशीरजा, संतलाल, रामरतन,ब्लाक कमांडर बहादुरपुर रामनाथ, ब्लाक कमांडर तिलोई सुमेरा, नीलम,मकबूल अहमद, गंगाराम, पवन, राजकुमार, संतलाल, ऊषा ,रामरती सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
आलू का तेवर बरकरार, हरी सब्जियों की कीमत में गिरावट :
सहालग का समय चल रहा है। बाजार में आलू को छोड़कर हरी सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। लेकिन, टमाटर, हरी मटर और हरी मिर्च का पारा चढ़ा हुआ है। वहीं, लहसुन का तड़का चटख है। दो माह से ज्यादा का समय बीत रहा है, मगर कीमत में उछाल बना हुआ है।