कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत
घर से आम की बाग जाने के लिए निकला था पूरे शिवभक्त मजरे अतरौली गांव का मामला
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:03 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:08 AM (IST)
अमेठी : थानाक्षेत्र के गांव में एक अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
क्षेत्र के पूरे शिवभक्त मजरे अतरौली निवासी राम लखन(45) पुत्र खैराती बुधवार की देर शाम अपनी बाग के लिए निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर परिवारजन ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिवारजन ढूंढते हुए गांव के पास स्थित कुएं पर पहुंचे और झांककर देखा तो उसका शव पड़ा दिखाई दिया। परिवारजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल रतन सिंह ने बताया कि मौके पर गए थे। कुएं में गिरने से प्रथम दृष्टया मौत हुई जान पड़ती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें