नहर में गिरा डंपर, चालक और क्लीनर घायल
बोलेरो को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिग से टकराते हुए नहर में जा गिरी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 10:17 PM (IST)
संवादसूत्र, मुंशीगंज : एक चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। घटना में चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। रविवार देर शाम अमेठी की ओर से मुसाफिरखाना मार्ग पर डंफर तेज बारिश में सोराव गांव के पास जा रही थी। अचानक मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिग से टकराते हुए नहर में जा गिरी। नहर में पानी कम होने के कारण ड्राइवर सगीर और क्लीनर इरफान को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें