Move to Jagran APP

अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़, हर किसी ने किया जमुना को याद

पूर्व विधायक को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शहर के तिराहे चौराहे पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 11:10 PM (IST)
अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़, हर  किसी ने किया जमुना को याद
अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़, हर किसी ने किया जमुना को याद

अमेठी : पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र की श्रद्धांजलि सभा में तमाम लोग शामिल हुए। तहसील से लेकर अंतू मार्ग तक हर जगह लोगों ने अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र लोकतंत्र सेनानी थे। सोमवार सुबह एसडीएम योगेन्द्र सिंह, सीओ अर्पित कपूर ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के प्रदेश महासचिव गोविन्द नारायण शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, अभय चैतन्य ब्रम्हचारी मौनी महराज, काशी तिवारी, आशीष शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, घनश्याम चौरसिया, भाजपा महामंत्री सुधांशु शुक्ला, विशुभ मिश्रा सहित तमाम लोग अंतिम विदाई में शामिल हुए। कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र शुक्ला, डॉ. नरेन्द्र मिश्रा, अनिल शुक्ला ने घर पहुंच दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक के आवास से शव यात्रा तहसील पहुंची। यहां बार एसोसिएशन अध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय, सचिव उपेंद्र शुक्ला, गिरजाशंकर शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा, जगदंबा शुक्ला ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, पिटू यादव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

स्मृति के रहे प्रस्ताव

आम चुनाव में पूर्व विधायक जमुना मिश्र केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी के प्रस्तावक भी रह चुके हैं। लंबी बीमारी के बाद रविवार देर शाम उनका निधन हो गया। देर रात अस्पताल से पूर्व विधायक का शव चाणक्यपुरी आवास पर पहुंचा। वर्ष 1993 में जमुना प्रसाद शुक्ला अमेठी विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए थे। वर्ष 1980 से 90 के दशक में भाजपा ने चार बार उनको विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था। पूर्व विधायक के निधन पर स्मृति ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। एक युग का हुआ अंत

अमेठी के एक युग का अंत हो गया। पूर्व विधायक पंडित जमुना प्रसाद मिश्रा जी ने पार्टी के साथ हमको सदैव मार्गदर्शन दिया है। एक अभिभावक की सदैव जिम्मेदारी निभाई। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है।

गरिमा सिंह, विधायक अमेठी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.