सीएचसी में 68 प्रवासियों की गई थर्मल स्क्रीनिग
मुम्बई सूरत दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से लोगों की जांच की गई। साथ ही सभी से घर पर ही 21 दिनों के लिए कवारेंटाइन रहने के लिए कहा जा रहा है।
अमेठी : रोजी रोटी की तलाश में दूसरे प्रान्तों में गए प्रवासी मजदूरों के आने का क्रम लगातार जारी है। जहां सभी आने वाले प्रवासियों की जांच अस्पताल में की जा रही है। वही सभी से घर पर ही 21 दिनों के लिए कवारेंटाइन रहने के लिए कहा जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों अपने अपने घर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली, मुम्बई, गुजरात के साथ ही अन्य शहरों से अपने घर आये कुल 68 लोग अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंचे। सभी लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के राजेश शुक्ला, संजय, डीपी त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई थी। जिन्होंने सभी की जांच के उपरांत 21 दिनों तक घर पर ही रहने की सलाह दी। इसके साथ ही मास्क, एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाये रखने व सैनीटाइजर का समय-समय पर प्रयोग करने बात कही गई।