सूरज की चमक के बाद भी न कम हुई ठंडक
अमेठी : ठंड का सितम पिछले दो दिनों से बढ़ गई है। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इसके बी
अमेठी : ठंड का सितम पिछले दो दिनों से बढ़ गई है। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इसके बीच चल रही हवाओं ने गलन को बढ़ा दी है। यही नहीं तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों में कोहरा पड़ने की संभावना है।
रविवार को सुबह से सूर्य व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहा। कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन ठंडक कम न हुई। कोहरा न होने के चलते लोगों ने जहां राहत की सांस ली। वहीं सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही थी। सुबह आठ बजे के करीब मौसम साफ हुआ और आसमान में सूर्य देव के दर्शन होने के साथ ही कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद लोग धूप का आनंद लेते देखे गए।
रेलवे स्टेशनों व बस अड्डे पर कांपते रहे यात्री
अचानक मौसम में हुए बदलाव व हवाओं के झोंकों से लोग परेशान रहे। रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर लोग ठिठुरते दिखे। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के कृषि वैज्ञानिक की माने तो अभी मौसम सर्द बना रहेगा। 15 जनवरी तक मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। अमेठी का तापमान
अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 8डिग्री सेल्सियस
नमी 90-75 फीसदी
हवा की गति 2.8 किमी/घंटा