Move to Jagran APP

अमेठी में भिड़े भाजपा तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता, राहुल गांधी बैठक में पहुंचे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गौरीगंज कलेक्ट्रेट जाने से पहले भाजपा तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। नारेबाजी के बीच पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 01:28 PM (IST)
अमेठी में भिड़े भाजपा तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता, राहुल गांधी बैठक में पहुंचे
अमेठी में भिड़े भाजपा तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता, राहुल गांधी बैठक में पहुंचे

अमेठी (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे में आज उनके गौरीगंज कलेक्ट्रेट जाने से पहले भाजपा तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी के बीच पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस दौरान राहुल गांधी को सुरक्षा में कलेक्ट्रेट लाया गया।

loksabha election banner

राहुल गांधी आज जनता के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के बाद मुसाफिरखाना के वन विभाग के गेस्ट हाउस से गौरीगंज कलेक्ट्रेट के लिए निकले। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह के पहुंचने पर वहां जमकर हंगामा हुआ। एमएलसी दीपक सिंह ने वहां से भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाने की मांग की। इस दौरान वह जिद पर अड़ गए। इस दौरान दीपक सिंह की वहां पर पुलिस से बहस भी हुई। वहां पर कांग्रेस के साथ भाजपा के कुछ कार्यकर्ता बहस करने लगे। इनकी बहस बाद में भिड़ंत में बदल गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में वहां जुबानी जंग झड़प में बदल गई। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और वहां पर लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने राहुल गांधी के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर वहां ट्राली बैरियर लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसी दौरान राहुल का काफिला जाते समय वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद व राहुल गांधी चोर है के नारे भी लगाए। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस के साथ भाजपा कार्यकर्ता आने के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा।

वहां पर पुलिस ने लाठी भांजी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी लाठी चार्ज किया गया। इससे पहले कलेक्ट्रेट मोड़ पर पुलिस को भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिये पुलिस व प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। वहां गौरीगंज कलेक्ट्रेट मोड़ पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने हो गए। भाजपा कार्यकर्ता जहां राहुल वापस जाओ के नारे लगाते रहे, वहीं कांग्रेसी मोदी चोर है के नारे लगा रहे थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.