दो संयुक्त खंड विकास अधिकारी को जारी हुआ आरोप पत्र
गौरीगंज : विकास कार्य में ब्लाक अधिकारियों द्वारा लापरवाही करने का मामला सामने आया है। इस
गौरीगंज : विकास कार्य में ब्लाक अधिकारियों द्वारा लापरवाही करने का मामला सामने आया है। इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसका जवाब नहीं दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों संयुक्त खंड विकास अधिकारी को आरोप पत्र जारी कर दिया है।
विकास खंड भादर के संयुक्त खंड विकास अधिकारी एमपी लाल श्रीवास्तव व संग्रामपुर के बीडीओ राम कृष्ण पांडे द्वारा विकास कार्य में लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए है। वर्ष 2016 से अब तक आवास की तीनों किश्त जारी नहीं किया है। वहीं जियो टैगिंग व एमआईएस रिपोर्ट खराब मिली है। आवास के नब्बे 95 दिवस का मस्टर रोल जारी नहीं किया है। इसके साथ ही वर्ष 2018 में आवास का शतप्रतिशत किश्त जारी नहीं किया गया है। इसके लिए दोनो संयुक्त खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। समय बीतने के बाद भी जवाब न मिलने पर इस पर मुख्य विकास अधिकारी मनोज कुमार ने आरोप पत्र जारी किया है। उन्होंने कहाकि विकास कार्य की प्रगति में सुधार न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।