उत्साह व उमंग के साथ जिले में जश्न का माहौल
राम मंदिर निर्माण की सदियों पुरानी आस पूरी होने पर सोहर संग मंगलगान गूंज रहे है। गांव से शहर तक हर जगह खुशहाली दिखी और घर-घर दीवाली जैसा माहौल भी दिखाई पड़ा।
दिलीप ¨सह, अमेठी : हर बात में सियासत के लिए जानी जाने वाली अमेठी में भगवान श्रीराम के मंदिर के भूमि पूजन को लेकर गजब का उत्साह है। गांव से शहर तक आस्था हिलोरें मार रही हैं। सुबह से ही घरों में दीवाली मनाने की तैयारी होती दिखी तो साढे दस बजे से एक बजे तक सड़के अचानक सूनी हो गई। टीवी पर श्रीराम मंदिर के लिए होने वाले ऐतिहासिक भूमि पूजन को देखने के लिए निगाहें टिक गई। कस्बा, बाजारों के साथ घरों में भी माहौल भक्तिमय हो गया। सोहर के साथ मंगलगान की गूंज से अमेठी श्रीराम की भक्ति में डूब गई। बुधवार सुबह बारिश के बाद धूप खिली और घरों के साथ मंदिर व शिवालय भी सजते सवरते दिखें। जायस नगर में पुलकित व घर के दूसरे लोग सुबह से घर को शाम होते ही दीपों के प्रकाश से प्रकाशित करने के लिए सजाते दिखे। शिव मंदिर में लड्डू बनाने व प्रसाद वितरण के काम में बड़ों के साथ बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जैन, कुंवर जी कौशल, अर¨वद कौशल, आलोक, विष्णु, संजय, अनिल, सिद्धांत, काशीनाथ, आशीष, अनुराग व हिमांशु के चेहरों के भाव उत्साह व उमंग की कहानी खुद कह रहे थे।
खाकी भी रही मुस्तैद : उतसाह व उमंग के बीच खाकी भी सुबह से मुस्तैद रही। कप्तान दिनेश ¨सह के साथ एएसपी दयाराम व सभी सीओ भ्रमण सील रहे तो सीमाओं पर पुलिस बल तैनात रहा। खास कर अयोध्या को जाने वाली सड़कों पर पुलिस की पैनी निगाह रही।
मंदिर आंदोलन में सही यातना, अब मिला सुकून : मंदिर आंदोलन में जेल जा चुके लोग उत्साहित हैं। उनके संघर्षों का फल आज उनके सामने है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, केशव प्रसाद ¨सह व राम गो¨वद ¨सह ने कहाकि भूमि पूजन देख आंखों को बड़ा सुकून मिला। जीवन में इससे बड़ी खुशी दूसरी नहीं हो सकती है।