बरात घर में बंद बेसहारा पशुओं भेजे गए गोशाला
अमेठी : सिंहपुर क्षेत्र के खारा गाव में बंद भूख प्यास से तड़प रहे बेसहारा पशुओं को जैतपुर स्ि
अमेठी : सिंहपुर क्षेत्र के खारा गाव में बंद भूख प्यास से तड़प रहे बेसहारा पशुओं को जैतपुर स्थित गोशाला भेजा गया। पशुपालन विभाग के कर्मियों ने सभी जानवरों को पशुशाला में शिफ्ट किया।
बेसहारा पशुओं से अपनी फ सल सुरक्षित रखने के लिए किसानों को इन दिनों काफ मशक्कत करनी पड़ रही है। बेसहारा जानवरों से आजिज खारा के ग्रामीणों ने मवेशियों को पकड़ कर एक बरात घर में कैद कर दिया था। करीब चार दिनों से पाच दर्जन से अधिक पशु वहां भूख प्यास से तड़प रहे थे। इसकी खबर दैनिक जागरण ने शनिवार के अंक में प्रकाशित की। इसके बाद ये प्रकरण उपजिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव के संज्ञान में आया। उन्होंने तत्परता दिखाई। जानकारी पर पशुपालन विभाग ने सभी पशुओं को गोशाला भिजवाया। हालाकि यहा भी अभी तक न तो जानवरों के चारे पानी की व्यवस्था है और न ही देखरेख की। जैतपुर ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह भदौरिया का कहना है कि गोशाला में अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। प्रशासन के जिम्मेदारों ने अपनी वाहवाही के लिए इन पशुओं को जबरन गोशाला भेज दिया है। किसी तरह जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था कराई जाएगी।