Move to Jagran APP

भूख से तड़प रहे बेसहारा पशु बारात घर में कैद

अमेठी : सिंहपुर विकास क्षेत्र में बेसहारा पशुओं का आतंक जोर पकड़ रहा है। गावों में बहुत

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 11:34 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 11:34 PM (IST)
भूख से तड़प रहे बेसहारा  पशु बारात घर में कैद
भूख से तड़प रहे बेसहारा पशु बारात घर में कैद

अमेठी : सिंहपुर विकास क्षेत्र में बेसहारा पशुओं का आतंक जोर पकड़ रहा है। गावों में बहुतायत में बेसहारा पशु किसानों की फ सल चौपट कर रहे हैं। इससे आजिज खारा के ग्रामीणों ने पशुओं को पकड़ कर बरात घर में कैद कर दिया, जहां ये बेजुबान भूख प्यास से तड़प रहे हैं।

loksabha election banner

बेसहारा पशुओं से किसान अपनी फ सल को बचाने के रात दिन जद्दोजहद कर रहे हैं। इन जानवरों पर अंकु श लगाने के लिए कोई सरकारी व्यवस्था न होने से खारा गाव के किसानों ने तरीका खोज निकाला। ग्रामीणों ने इन बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गाव में बने बरात घर में बंद कर दिया। यहां कैद करीब पाच दर्जन से अधिक बेसहारा जानवर चार दिनों से भूख प्यास से तड़प रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इतने मवेशी यहा नहीं थे। बाहर से लोग वाहनों पर लादकर इन्हें यहा छोड़ जाते हैं। ये जानवर किसानों के लिए सिरदर्द बन गए थे, जिसका कोई विकल्प नहीं था। इसलिए यहा बंद कर दिया गया। बताया कि मवेशियों को चारा दिया जा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते गाव पहुंचे उपजिलाधिकारी पशुओं को मोहनगंज स्थित काजी हाउस भेजवाने के लिए ग्राम प्रधान संतोष कुमार को निर्देशित किया है। एडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.