गश्त के दौरान व्यापारी व सीओ में नोकझोक
अमेठी : इस समय त्यौहारों का दौर चल रहा है। शहर से लेकर गांव तक की बाजारें गुलजार है। यह
अमेठी : इस समय त्यौहारों का दौर चल रहा है। शहर से लेकर गांव तक की बाजारें गुलजार है। यही नहीं रोजी रोटी कमाने में जुटे ठेलिया दुकानदार भी त्यौहार का फायदा भुनाने में जुटे है। वहीं सड़क पर हुए अतिक्रमण को देख पुलिस भी सबकुछ दुरुस्त करने में लगी हुई है।
शनिवार की रात गश्त पर निकले गौरीगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी अलोक कुमार अग्रहरि ने सड़क किनारे दुकान लगाए हुए एक गरीब ठेले वाले से भिड़ गए। बात इतनी बिगड़ गई की। सीओ ने खाकी का रौब दिखाते हुए चालान काटने की बात कही। इसी बीच मौके पर अन्य व्यापारी भी जमा हो गए। जिसके बाद व्यापारियों ने मामले की रफा दफा करने की बात कही, लेकिन सीओ ने एक भी न सुनी और दो युवकों को साथ में चल रहे अनिरुद्ध सिंह को हिरासत में लेने को कहा। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत लेकर थाने लाई। देर रात साढ़े नौ बजे के करीब मामले की जानकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को होने पर वह थाने पहुंच घेराव कर दिये। लगभग आधे घंटे तक थाने पर गहमागहमी का महौल रहा। व्यापारियों की माने तो अतिक्रमण के नाम पर पुलिस द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। यही नहीं क्षेत्राधिकारी द्वारा आए दिन व्यापारियों पर रौब झाड़ा जाता है। बात को बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ने की बात कही। जिसके बाद व्यापारियों का आक्रोश शांत हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कहा कि व्यापारियों द्वारा थाने का घेराव नहीं किया गया था। सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने के दौरान कुछ लोगों को थाने लाया गया था। बाद में उन्हें अन्य व्यापारियों के आने पर समझा बुझाकर छोड़ दिया गया था।