Move to Jagran APP

अमेठी नगर पंचायत की सीमा का जल्द होगा विस्तार

अमेठी नगर पंचायत की सीमा का विस्तार किया जाएगा। नगर पंचायत बोर्ड की संस्तुति पर एसडीएम स्तर

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 11:23 PM (IST)
अमेठी नगर पंचायत की सीमा का जल्द होगा विस्तार
अमेठी नगर पंचायत की सीमा का जल्द होगा विस्तार

अमेठी : नगर पंचायत की सीमा का विस्तार किया जाएगा। नगर पंचायत बोर्ड की संस्तुति पर एसडीएम स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत का गठन 1968 में हुआ था। लेकिन, 52 साल में नगर पंचायत की सीमा का विस्तार नहीं हुआ। ऐसे में ज्यादातर नगर के मुहल्ले ग्रामीण हो गए।

loksabha election banner

कई वर्षों से लोग नगर पंचायत में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे थे। नगर पंचायत की सीमा विस्तार के लिए बोर्ड से संस्तुति मिल गई है। नगर पंचायत की सीमा का विस्तार नहीं होने से सटे हिस्से में प्रकाश व्यवस्था, सफाई कार्य, इंटरलॉकिग, नाला निर्माण सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सहमति बनने के बाद मंगलवार को राजस्व कर्मियों ने जमीन की पैमाइश शुरू कर दी है।

जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल अमेठी राजेश अग्रहरि ने बताया कि पंद्रह वर्षों से हम लोग इसी प्रयास में है कि शहर का जो हिस्सा नगर पंचायत से अछूता है। उसे सीमा विस्तार करके शामिल किया जाए। लोग नगर पंचायत के लाभ से वंचित रह जाते हैं। नगर का भी चतुर्दिक विकास नहीं हो पाता है। प्रयास है कि जल्द ही सीमा का विस्तार हो जाए।

नगर पंचायत अमेठी अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने बताया कि बोर्ड की ओर से सीमा विस्तार का प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। राजस्व विभाग की ओर से मंजूरी मिलने के बाद सीमा विस्तार की कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने तहसील से प्रस्ताव मांगा है। नगर पंचायत गठन के बाद पहली बार विस्तार की कार्रवाई की जा रही है। प्रयास यही कि अमेठी शहर का सर्वांगीण विकास हो।

एसडीएम अमेठी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पंचायत सीमा विस्तार की कार्रवाई के लिए राजस्व टीम को निर्देश दिया गया है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अमेठी हरिगेन्द्र सिंह ने बताया कि सीमा विस्तार की कार्रवाई विभाग की ओर से कर दी गई है, जिन हिस्सों को शामिल किया जाना है। उसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। राजस्व विभाग के प्रस्ताव के बाद जिलाधिकारी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

ये हिस्से होंगे नगर में शामिल :

अंतू रोड पर केशव नगर तक, दुर्गापुर मार्ग पर हरदेव नगर कश्यप नगर शिवभवन शुक्ला के घर तक, पश्चिम तरफ देवीपाटन मंदिर से ग्राम सभा रायपुरफुलवारी स्थित चर्च तक, उत्तर दिशा में सुलतानपुर मार्ग पर बाइपास तक, गायत्री नगर का सम्पूर्ण हिस्सा, उत्तर दिशा में मुंशीगंज रोड पर बाइपास तक, दक्षिण दिशा में विशेषरगंज रोड पर कटरा राजा हिम्मत सिंह का सम्पूर्ण हिस्सा शामिल करने का प्रस्ताव है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.