पांच साल बाद कोरारी लक्षणशाह के घर-घर में जलापूर्ति
- 30 लाख की लागत से हुआ कायाकल्प - 273 उपभोक्ताओं के घर-घर आपूर्ति शुरू - जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत गांव के 292 परिवारों तक पहुंचानी है घर-घर आपूर्ति
अमेठी : भेटुआ के कोरारी लक्षणशाह गांव में पांच साल बाद घर-घर पेयजल आपूर्ति शुरू हुई तो ग्रामीणों ने राहत महसूस की। दो दशक पहले पानी की टंकी स्थापित की गई थी। विभागीय स्तर पर 273 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया था। इस दौरान तकरीबन डेढ़ दशक तक आपूर्ति हुई। बीते पांच वर्ष से पानी की टंकी में रिसाव, पाइप लाइन और पंप में यांत्रिक खराबी के कारण आपूर्ति बंद हो गई थी।
विभागीय स्तर पर बजट की मांग लगातार की जा रही थी। छह माह पूर्व जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव का चयन किया गया। तीस लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी और पंप हाउस की मरम्मत के साथ साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई। अवर अभियंता नीरज प्रजापति ने बताया कि लोगों को शुद्ध पेयजल मिले। इसके लिए लगातार प्रयास जारी था।
जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कोरारी लक्षणशाह गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। बताया कि 292 परिवारों तक घर-घर आपूर्ति पहुंचानी है। इसी क्रम में 273 उपभोक्ताओं के घर-घर आपूर्ति शुरू हो गई है। दावा किया कि जल्द ही अन्य घरों तक आपूर्ति पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री से विधायक ने की थी मांग :
पानी की टंकियां, जो कि एक दशक से निष्प्रयोज्य थीं। इनसे जलापूर्ति के मद्देनजर विधायक ने मुख्यमंत्री से बजट की मांग की थी। तीस लाख रुपये का बजट मिला था। कोरारी लक्षणशाह गांव के लोगों को जलापूर्ति का लाभ मिलने लगा है।
- अनंत विक्रम सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमेठी नब्बे फीसद उपभोक्ताओं को मिल रही आपूर्ति :
जल जीवन मिशन योजना के तहत कोरारी लक्षणशाह गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। नब्बे फीसदी उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिल रही है।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम