Move to Jagran APP

बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाने का देना होगा प्रमाणपत्र

अमेठी मतदाता सूची को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। सूची में नाम न जोड़ने के साथ वोट देने

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 12:25 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 12:25 AM (IST)
बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाने का देना होगा प्रमाणपत्र
बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाने का देना होगा प्रमाणपत्र

अमेठी : मतदाता सूची को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। सूची में नाम न जोड़ने के साथ वोट देने से वंचित रह जाने की शिकायत न मिले, इस वास्ते बीएलओ और सुपरवाइजर की जवाबदेही तय की जा रही है। उनसे बूथों पर नामावली सूची को पढ़कर सुनाने का प्रमाणपत्र मांगा गया है। यह साक्ष्य सभी को तीन दिन के अंदर तहसीलों में जमा करना है। निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए तहसीलदारों को जिम्मेदारी दी गई है।

loksabha election banner

उप जिलाधिकारी संजीव मौर्य के अनुसार नामावली सूची में लोगों को नाम बढ़ाने के लिए चार माह अभियान चलाया गया। बूथों और घर- घर जाकर बूथ लेबल अधिकारियों ने इस कार्य को किया। नागरिक स्वयं मोबाइल से आनलाइन मतदाता बन सके इसकी व्यवस्था की गई। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया था कि वे बूथों पर सूची में शामिल नामों को पढ़कर सुनाएंगे। जिससे यह तय हो सके कि नाम दर्ज कराने के लिए फार्म भरने वाले लोगों को सत्यापन के बाद वोटर बना लिया गया है। कोई इस अधिकार से वंचित नहीं है।

यह जिम्मेदारी बीएलओ ओर सुपरवाइजर ने कितना निभाया, निर्देशों का अनुपालन किस प्रकार किया गया। इसके लिए सभी से प्रमाणपत्र मांगा गया है। उनके द्वारा दिया गया प्रमाणपत्र तहसीलदार के यहां जमा किया जाएगा जिससे कोई त्रुटि मिलने पर कार्रवाई की जा सके।

-------------

सपाइयों ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती अमेठी : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें जननायक बताया।

जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने आजीवन असहाय, गरीबों व मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। बिहार की सत्ता में दो बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपने शासन काल में बिहार में सामाजिक व आर्थिक सुधार में बदलाव लाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सपाइयों ने उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अरशद अहमद ने किया। उपाध्यक्ष तुफैल खान, अनवार, राकेश यादव, छेदी लाल, विक्रम सिंह, राम केवल यादव, महेन्द्र शुक्ला, धर्मराज पाल, आनन्द वर्मा, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.