जिले के अभय व शशांक ने यूपीएससी में लहराया परचम
जायस व सांगीपुर में परिणाम से लोग काफी खुश हुई। वहीं स्मृति व तिलोई विधायक ने खुशी जताई साथ ही डीएम-एसपी ने भी बधाई दी।
अमेठी : जिले के दो बेटों ने सिविल सर्विस परीक्षा पास कर अफसर बनने का गौरव हासिल किया। दोनों तिलोई तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। परिणाम आने के साथ ही जायस नगर व सांगीपुर गांव का माहौल बदल गया है। शशांक व अभय के अफसर बनने पर केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहाकि दोनों बच्चों ने अमेठी का नाम रोशन किया है। डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने भी दोनों को बधाई देते हुए कहाकि गांव की प्रतिभाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी। शशांक शेखर सिंह को 208 वीं रैंक तो अभय कुमार सोनकर को 767 वीं रैंक हासिल हुई है। अभय जायस के चौधराना मोहल्ले में रहने वाले विजय सोनकर व विजय लक्ष्मी सोनकर के पुत्र हैं। उनके चयन पर नपा अध्यक्ष महेश सोनकर, आशोक मोर्या, घनश्याम महेश्वरी सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।
वहीं गांव सांगीपुर के साधारण परिवार मे जन्मे शशांक शेखर सिंह ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्हें यह सफलता दूसरे प्रयास मे हासिल हुई। शशांक के पिता शिव प्रताप सिंह की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है। मां राजश्री सिंह ने बेटे को ताकत दी और हौसला बढ़ाया। दो भाइयो और दो बहनों में सबसे छोटे शशांक ने अफसर बन पिता का सपना पूरा किया है। एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी ,राजेन्द्र बहादुर सिंह, संजय सिंह ,ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संतबक्स सिंह, सुनील सिंह, ़फैया•ा अहमद ,रणविजय सिंह ,संदीप सिंह सहित तमाम लोग घर पहुंच बधाई दी।