Move to Jagran APP

149 वाहनों पर सवा दो लाख का जुर्माना

सघन चेकिग अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:48 PM (IST)
149 वाहनों पर सवा दो लाख का जुर्माना
149 वाहनों पर सवा दो लाख का जुर्माना

अमेठी : यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सघन चेकिग अभियान चलाया। चेकिग के दौरान यातायात पुलिस ने बड़ी संख्या में कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप का महौल रहा।

loksabha election banner

सघन चेकिग के दौरान विशेषकर स्पीड रडार से तेज गति से चलने वाले वाहन चेक किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जिसमें कई वाहन तेज गति में चलते हुए पाए गए। तो वहीं कई चालक शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। सघन चेकिग में कई लोग बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के भी पकड़े गए। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 149 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए एक लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया की चेकिग अभियान के साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों के पीछे रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया।

सड़क दुर्घटना में सभासद घायल :

अमेठी नगर पंचायत के सभासद सोनू सिंह गौतम शनिवार देर शाम बाइक से निमंत्रण जा रहे थे। रास्ते में मार्ग पर अचानक एक मवेशी आ गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सार्वजानिक स्थलों पर चला चेकिग अभियान :

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर चेकिग अभियान चलाया और लोगों को एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.