Move to Jagran APP

लोक सभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे 8193 युवा मतदाता

8193 4श्रह्वह्लद्ध 1श्रह्लद्गह्मह्य8193 4श्रह्वह्लद्ध 1श्रह्लद्गह्मह्य8193 4श्रह्वह्लद्ध 1श्रह्लद्गह्मह्य8193 4श्रह्वह्लद्ध 1श्रह्लद्गह्मह्य8193 4श्रह्वह्लद्ध 1श्रह्लद्गह्मह्य8193 4श्रह्वह्लद्ध 1श्रह्लद्गह्मह्य

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 11:44 PM (IST)
लोक सभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे 8193 युवा मतदाता
लोक सभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे 8193 युवा मतदाता

अमेठी : जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहा है। उसी प्रकार चुनाव आयोग भी चुनाव की सभी तैयारियां कर उसे अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। पुनरीक्षण अभियान पूर्ण होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का प्रकाशन जिले के हर बूथों पर एक साथ किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईश्वर चंद्र व एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार ने कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची का प्रकाशन की शुरुआत की। उसके बाद जिले के 868 स्थानों व 1518 बूथों पर बीएलओ के माध्यम से एक साथ सूची का प्रकाशन किया गया। सूची प्रकाशन में राजस्व निरीक्षकों को सुपरवाइजर निगरानी में लगाया गया।

loksabha election banner

8193 बने युवा मतदाता

पुनरीक्षण अभियान बूथों के साथ ही स्कूलों, कालेजों में भी चलाया गया था। अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 8193 छात्र-छात्रों मतदाता सूची में नाम बढ़वाया है, जिसमें 4506 युवती व 3687 युवक शामिल है।

एक नजर में मतदाता संबंधी सूचनाएं

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या - 13074317

पुरुष मतदाता - 7050262

महिला मतदाता - 6024055

वीआइपी मतदाता - 192

80 वर्ष आयु के ऊपर मतदाता - 24900

अन्य मतदाता - 142

कुल दिव्यांग मतदाताओं की संख्या - 5881

पदचालक दिव्यांग मतदाता - 3647

मूक बधिर मतदाता - 315

दृष्टिबाधित मतदाता - 887 मतदान बूथों की स्थिति

लोकसभा क्षेत्र अमेठी में कुल बूथ - 1963

क्रिटिकल बूथ - 217

वलनरेबल बूथ - 170

सबसे खराब बूथ - 10


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.