Move to Jagran APP

'भाजपा शासन में अमेठी के विकास को मिले 800 करोड़'

प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वागीण विकास हो रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 11:41 PM (IST)
'भाजपा शासन में अमेठी के विकास को मिले 800 करोड़'
'भाजपा शासन में अमेठी के विकास को मिले 800 करोड़'

अमेठी : प्रदेश में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। वहीं, शासन स्तर पर संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए परिसर में मेला लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने दीप प्रज्जवलित करके की।

loksabha election banner

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से यहां चहुमुखी विकास हो रहा है। कई दशकों में जो काम अन्य सरकारें नहीं कर पाईं, वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महज चार वर्ष में हुए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद अमेठी के विकास के लिए अब तक 800 करोड़ रुपये मिले हैं। महिला सशक्तीकरण पर केंद्र व प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिसकी झलक छात्राओं में देखने को मिल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया।

तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अमेठी ही नहीं पूरे प्रदेश का सर्वागीण विकास हुआ है। उन्होंने कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने पर सभी को सतर्क करते हुए कोविड-19 नियमों का पालन करने की सलाह दी। अमेठी विधायक गरिमा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को उन्नति की तरफ ले जा रही है। सड़क, पुल व हाईवे बनाकर देश व प्रदेश के नागरिकों की सुविधाओं में इजाफा किया है। शिक्षा को तकनीक से जोड़कर सरल बनाया है। धार्मिक स्थलों का संरक्षण कर उनका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जिले में हो रहे विकास कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एसपी दिनेश सिंह, एडीएम सुशील प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय, पीडी आशुतोष दुबे, बीएसए विनोद कुमार मिश्रा, कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन यादव, डीसी मनरेगा मीनाक्षी, डीसी एनआरएलएम सुशील तिवारी, ईओ सुरजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, विजय किशोर तिवारी, राम प्रसाद मिश्र, रणवीर सिंह व संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिला प्रमाणपत्र :

प्रदेश में भाजपा सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व स्वीकृति-पत्र सौंपा गया। इनमें 10 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का कार्ड, छह निराश्रित महिलाओं को पेंशन, पांच लाभार्थियों को पीएम आवास, पांच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 50 लाख रुपये का ऋण, पांच किसानों को कृषि यंत्रों पर आठ लाख 64 हजार का अनुदान दिया गया। इसी क्रम में 10 दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटा गया।

छात्रा ने गाया दुनिया के रंगबिरंग हमारो रंग केसरिया :

समारोह के दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा शिफा बानो ने जैसे ही दुनिया के रंगबिरंग हमारो रंग केसरिया गाया तो पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। छात्रा ने गीत के माध्यम से प्रदेश में संचालित सरकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। वहीं, संगीत शिक्षिका ऋचा सिंह के नेतृत्व में छात्रा तहरीम फातिमा, शिफा फातिमा, मरियम, अंशिका श्रीवास्तव, मोहिनी व वादक शिवांसु ने सभागार में बैठे लोगों को अपनी कला से आकर्षित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.