42 और मिले पॉजिटिव, 34 अस्पताल से डिस्चार्ज
सक्रिय केस भी बढ़कर 574 हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान अब तक जहां 14 लोगों की जान जा चुकी है।
अमेठी : कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में 42 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1,915 हो गई है। वहीं सक्रिय केस भी बढ़कर 574 हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान अब तक जहां 14 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 1,327 मरीज अस्पताल से ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच गए हैं। सोमवार को 34 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से वापस घर भेजा गया है।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि आठ, 10, 11 व 13 सितंबर को भेजे गए सैंपल में से 1,344 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1,302 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 42 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 34 संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस घर पहुंचे हैं। संक्रमित मिले लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में जहां भी नए केस मिले हैं। उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहाकि संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहाकि स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस व प्रशासन के लोग संक्रमण को रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।