27 हजार की आबादी जल्द होगी शहरी
शहर की 27 हजार की आबादी को जल्द ही शहरी होने का
अमेठी : शहर की 27 हजार की आबादी को जल्द ही शहरी होने का दर्जा मिल जायेगा। नगरपंचायत के सीमा विस्तार का लाभ इन लोगों को मिलेगा। तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। नगर पंचायत का गठन होने के बाद विस्तार की कवायद पहली बार हो रही है।
पिछले पांच दशक में शहर का विस्तार तो सभी मार्गों पर बढ़ता गया। लेकिन, वह शहरी होने का गौरव नहीं हासिल कर पाये। नगर पंचायत की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के के कारण लोग शहर में होने के बाद भी ग्रामीण ही कहलाते थे। एसडीएम, सीओ आवास भी नगर पंचायत में नही आते थे। लगातार नगर पंचायत अध्यक्ष से लोग सीमा विस्तार किये जाने की मांग कर रहे थे। अध्यक्ष की ओर से कई बार शासन स्तर से प्रयास किया गया। जिसके बाद सीमा विस्तार की कवायद शुरू हुई।
पहले नगर पंचायत बोर्ड की ओर से प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी को भेजा गया। इसके बाद जिलाधिकारी के राजस्व विभाग के प्रस्ताव के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। राजस्व विभाग की ओर से भी प्रस्ताव भेज दिया गया है। सीमा विस्तार में तीन किलोमीटर अधिक का दायरा बढेगा। लगभग 27740 की जनसंख्या शहरी का दर्जा हासिल करेगी। सीमा विस्तार में शहर के सभी मार्गो को शामिल किया गया है। जिससे शहर का तकरीबन पूरा हिस्सा नगर पंचायत में शामिल हो जायेगा इनकी भी सुनिए
हम लोग काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे। कि जो लोग नगर पंचायत में शामिल नहीं है। वह लोग शामिल हो। सभी को नगर पंचायत की योजनाओं का लाभ मिले। नगर पंचायत की ओर से सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं।
चंद्रमा देवी, अध्यक्ष नपं. अमेठी नगर पंचायत के सीमा विस्तार को लेकर राजस्व विभाग की ओर से सभी औपचारिकता पुरी करके प्रस्ताव भेज दिया गया है।
योगेंद्र सिंह, एसडीएम अमेठी नगर पंचायत के सीमा विस्तार की कार्रवाई होने से लोगों को लाभ मिलेगा। अभी तक वह लोग शहर में होते हुए भी नगर पंचायत सीमा में नहीं होने से लाभ से वंचित रह जाते थे। सीमा विस्तार की कवायद स्थानीय स्तर से पूरी हो गई है।
हरिगेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी