एक की मौत, 238 और मिले संक्रमित
शनिवार को कई दिन बात राहत भरी खबर भी आई
अमेठी : शनिवार को कई दिन बात राहत भरी खबर भी आई। कोरोना संक्रमण से 60 लोग ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर पहुंचे। वहीं 238 लोग कोरोना संक्रमित भी मिले हैं और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या भी 1917 पर पहुंच गई है। सभी संक्रमित मिले मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार को 1470 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 1232 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 238 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। एक संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1917 हो गई है। सभी का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस व प्रशासन के लोग दिन रात काम कर रहे हैं। दो व्यापारियों का निधन
अमेठी : शनिवार को दो व्यापारियों के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। साथी व्यापारियों की मौत से दुखी लोगों नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
नगर के वहाबगंज निवासी 50 वर्षीय गल्ला व्यवसाई संजय तीन चार दिन पहले बुखार से पीड़ित थे। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। लेकिन, वहां उन्हें किसी भी अस्पताल में बेड नहीं मिला। जिससे उन्हें वापस लाया गया और शुक्रवार की सुबह असैदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात उनकी मौत हो गई। वहीं बहादुरपुर के व्यापारी 42 वर्षीय मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी भी कई दिनों से खांसी बुखार से पीड़ित थे। शनिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक मनोज अपने पीछे पत्नी, मां और एक बेटी और दो बेटे छोड़ गए हैं।