Move to Jagran APP

जिले में 232 महिलाओं को मिलेगी ग्राम पंचायत की कमान

जिले में इस बार 232 महिला ग्राम प्रधान बनेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 11:21 PM (IST)
जिले में 232 महिलाओं को मिलेगी ग्राम पंचायत की कमान
जिले में 232 महिलाओं को मिलेगी ग्राम पंचायत की कमान

अमेठी : जिले में इस बार 232 महिला ग्राम प्रधान बनेगी। जिसमें सामान्य की 112, अनुसूचित जाति 56 व अन्य पिछड़ा वर्ग की 64 महिलाएं शामिल हैं। पंचायती राज निदेशालय ने ग्राम पंचायतों के ब्लॉक वार आरक्षण सूची जारी किया है।

loksabha election banner

ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की कवायद तेज हो गई है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण सूची जारी कर दिया है। जिसमे स्थिति साफ हो गई है। वहीं ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की ब्लॉक वार आरक्षण सूची सभी जिला पंचायत राज विभाग को उपलब्ध करा दिया है। जिसके अनुसार अमेठी में इस बार 232 महिला ग्राम प्रधान बनेगी। वहीं 233 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद अनारक्षित रखा गया है। जिले की कुल 682 ग्राम पंचायतों में 56 अनुसूचित जाति स्त्री, अनुसूचित जाति एक सौ, कुल 156। अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री 64, अन्य पिछड़ा वर्ग 117 कुल 181। स्त्री 112 व अनारक्षित 233 ग्राम प्रधान पद का आरक्षण सूची जारी हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा ब्लॉक वार जारी आरक्षण के अनुसार नियमों के तहत ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के आरक्षण की प्रक्रिया की जाएगी।

- ब्लॉक वार विवरण

ब्लाक ग्राम पंचायत अनुसूचित महिला पुरूष पिछड़ा महिला पुरूष सामान्य महिला पुरूष

बाजारशुकुल: 54 05 08 05 09 08 19

मुसाफिरखाना : 56 05 09 05 10 09 18

-जगदीशपुर : 71 06 11 07 19 11 24

- भादर : 53 04 07 05 10 09 18

- भेटुआ : 47 03 06 04 08 09 17

- संग्रामपुर : 37 0 2 04 04 06 07 14

- शाहगढ़ : 39 04 06 04 06 05 14

-जामो : 66 06 10 06 11 10 23

- गौरीगंज : 58 05 09 05 10 10 19

- बहादुरपुर : 34 03 06 04 06 05 10

- सिंहपुर : 58 05 09 05 10 10 19

- तिलोई : 59 05 09 05 10 10 20

-अमेठी : 50 03 06 05 09 09 18


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.