Move to Jagran APP

चुनावी दौरे पर आज आएंगी प्रियंका

अमेठी : कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को एक दिनी दौरे प

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 01:00 AM (IST)
चुनावी दौरे पर आज आएंगी प्रियंका
चुनावी दौरे पर आज आएंगी प्रियंका

अमेठी : कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को एक दिनी दौरे पर अमेठी आ रही हैं। वह यहां गौरीगंज स्थित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन संपर्क कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से चुनावी हकीकत जानेंगी। प्रियंका के आने के कार्यक्रम लेकर एसपीजी के साथ दूसरी सुरक्षा एजेंसियां भी एक दिन पहले गुरुवार को खासी सक्रिय नजर आई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव सुबह दस बजे अमेठी पहुंचेंगी। कार्यालय पर वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव के तैयारियों की बैठक करेंगी। इसके साथ ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे वह यहां से वापस चली जाएंगी। वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका कई गांवों का भ्रमण भी कर सकती हैं।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.