बादलों की आवाजाही के बीच मौसम बदल रहा करवट
अंबेडकरनगर बीते बुधवार की शाम से मौसम के मिजाज में तब्दीली होने लगी। आग उगलती हवाएं नरम पड़ीं तो तापमान में गिरावट दर्ज हुई। गर्मी से बेहाल जीवन ने राहत महसूस की। हालांकि गुरुवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की किरणें चुभन पैदा करने लगी है। जनपद का तापमान अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग ने आगामी शनिवार तक बादलों की आवाजाही जारी रहने के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है।
अंबेडकरनगर : बीते बुधवार की शाम से मौसम के मिजाज में तब्दीली होने लगी। आग उगलती हवाएं नरम पड़ीं तो तापमान में गिरावट दर्ज हुई। गर्मी से बेहाल जीवन ने राहत महसूस की। हालांकि गुरुवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की किरणें चुभन पैदा करने लगी है। जनपद का तापमान अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग ने आगामी शनिवार तक बादलों की आवाजाही जारी रहने के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है।
गुरुवार की सुबह काले बादलों की आवाजाही के बीच हुई। इससे मौसम के मिजाज में घुली तल्खी कम हुई। हालांकि गत बुधवार की शाम से ही मौसम के मिजाज ने करवट बदलना शुरू कर दिया था। देरशाम बारिश और बूंदाबांदी भी शुरू हुई। हवाओं ने रफ्तार पकड़ी लेकिन इसका रुख नरम रहा। ऐसे में गत दिनों तक भीषण गर्मी और उमस से बेहाल रहे जनजीवन ने काफी राहत महसूस की है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें चुभन पैदा करने लगी। बाहर निकलने पर लोग सिर पर गमछा और छाता ताने रहे। वापस घर लौटे प्रवासी अपने सामान को सिर लाद धूप से बचते दिखे। महिलाएं खुद एवं बच्चों को आंचल में छिपाए लू के थपेड़े से बचाती रहीं। वहीं समाजसेवियों ने बस अड्डे से लेकर लोहिया भवन और कलेक्ट्रेट के निकट राहगीरों की हलक तर की। बिजली की आवाजाही के बीच लोग बेहाल रहे। चिलचिलाती धूप के बीच नर्म हवाओं ने लोगों को राहत दी।
------------------
तापमान में गिरावट और भीषण गर्मी से मिली राहत
-दिनभर चटख धूप खिलने से बेहाल दिखा जनजीवन