Move to Jagran APP

दुर्घटनाग्रस्त घायल की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

अकबरपुर-अयोध्या मार्ग जाम कर परिवारजन ने जताया विरोध कोतवाली अकबरपुर के बैरमपुर बरवां का निवासी था मृतक युवक

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 10:42 PM (IST)
दुर्घटनाग्रस्त घायल की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
दुर्घटनाग्रस्त घायल की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

अंबेडकरनगर: कोतवाली अकबरपुर के बैरमपुर बरवां निवासी सड़क हादसे में घायल युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिवारजन ने हत्या की आशंका जताते हुए अकबरपुर-अयोध्या मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। हत्या का कारण करोड़ों रुपये की भूमि बेचने को बताया जा रहा है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। मृतक के दोनों हाथ के अंगूठे पर स्याही लगी है। हालांकि, इसे जिला अस्पताल के अभिलेखों में लगवाया जाना बताया जा रहा है। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने मिलान करते हुए इसकी तस्दीक की है।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय से सटे बैरमपुर बरवां गांव का विष्णु राजभर गत शुक्रवार की देरशाम करीब आठ बजे अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिला अस्पताल लाने के बाद कुछ लोग उसे हरैया बसखारी के पास हड्डी के एक निजी डाक्टर के पास लेकर चले गए। यहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विष्णु राजभर के दोनों हाथ के अंगूठे में स्याही लगी मिली है। इसे लेकर परिवारजन भूमि का बैनामा कराने व हत्या करने का संदेह जताने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह अकबरपुर-अयोध्या मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। परिवारजन का आरोप है कि भू माफिया ने विष्णु की करोड़ों की पांच बीघा जमीन का बैनामा करा लिया तथा दुर्घटना का रूप देकर हत्या कर दी। उन्होंने जमीन का बैनामा कराने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।

विष्णु राजभर गत शुक्रवार देरशाम फैजाबाद मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने परिवहन निगम की बस से घायल हो गया था। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के दोनों हाथों के अंगूठे पर मिली स्याही जिला अस्पताल के अभिलेखों में छाप लेते समय लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.