Move to Jagran APP

आसमान से बरस रही आग, धरती बनी अंगार, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार

भीषण उमस के बीच जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 11:16 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 11:16 PM (IST)
आसमान से बरस रही आग, धरती बनी अंगार, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार
आसमान से बरस रही आग, धरती बनी अंगार, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार

अंबेडकरनगर: भीषण उमस के बीच जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सूर्यदेव की किरणें दिनभर आग उगल रही हैं। शाम होने पर भी राहत नहीं मिल रही। न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे जनजीवन बेहाल है। असमान से इन दिनों आग बरस रही है। इससे धरती भी अंगार हो गई। जनमानस इससे बेहाल है। दिन तो किसी तरह बीत जा रहा है, लेकिन रात में नींद हराम हो गई है। बिजली की अघोषित कटौती ने मुसीबत बढ़ा दी है। खपत बढ़ने पर ओवरलोड सहने में ट्रांसफार्मर और जर्जर तार नाकाम हैं। इससे चंद मिनटों में बिजली गुल हो जाती है। उच्च व मध्यम वर्ग तो एसी-कूलर से राहत महसूस करता है, लेकिन गरीब वर्ग भीषण गर्मी से परेशान है। जीव-जंतु व्याकुल हैं। गनीमत है कि गुरुवार की पढ़ाई के बाद अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित हो गई हैं। मौसम विभाग ने आगामी शनिवार से बदलाव का संकेत दिया है। काले बादलों की आवाजाही के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इससे तापमान में गिरावट होने के साथ भीषण गर्मी से राहत भी मिल सकती है।

loksabha election banner

चिकित्सक करते सचेत : भीषण गर्मी के बीच संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिया है। उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार आदि के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अस्पतालों में लंबी कतार सुबह से लग रही है। चिकित्सक लगातार लोगों को गर्मी से बचने व खानपान को लेकर सचेत कर रहे हैं। तली-भुनी, बासी, मसालेदार, बर्फ, खुला खाद्य पदार्थ खाने आदि से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में फिजीशियन डा. मनोज शुक्ल ने बताया कि धूप से लौटने के बाद तुरंत फ्रिज का पानी कतई न पिएं। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। धूप में निकलते समय शरीर को ढककर रखें और हर आधे घंटे पर पानी पीते रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.