सिपाही समेत छह और मिले कोरोना पॉजिटिव
अब तक कुल 1332 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 1193 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
अंबेडकरनगर : कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में एक सिपाही सहित छह लोग पॉजिटिव मिले। जिले में अब तक कुल 1332 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 1193 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। रविवार को 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसी क्रम में 26 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को मिले छह पॉजिटिव में पुलिस लाइन का एक सिपाही, भीटी ब्लॉक के बराही निवासी एक व्यक्ति के अलावा चार अन्य शामिल हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तीन मरीजों को टांडा एल-वन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। तीन लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों के संपर्क में आने वालों की जांच की जाएगी।
33 की स्क्रीनिग और 188 का भेजा नमूना : जिला चिकित्सालय के कोविड-19 हॉस्पिटल में 33 की स्क्रीनिग हुई और 50 लोगों का नमूना लिया गया। मोबाइल टीम एवं अन्य स्थानों से 188 नमूने एकत्र किए गए। ट्रूनेट से तीन तथा एंटीजन से 663 लोगों की जांच हुई।