Move to Jagran APP

शिव कुमार बने जिलाध्यक्ष और राम अजोर महामंत्री

विकास खंड के अकबरपुर ड्वाकरा हाल में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला इकाई विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा का गठन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह व शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। संघ की प्रदेश अध्यक्ष कांति सिंह की अध्यक्षता एवं महामंत्री पूनम वर्मा के संचालन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य जिलामंत्री राम अंजोर पंकज जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष राम किशोर मौर्य कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रुद्र सिंह गौतम जिला संरक्षक कालीदीन भारती कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष सियाराम राजभर लालचंद यादव तथा राधेश्याम को बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार तथा जयप्रकाश चुनें गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 11:01 PM (IST)
शिव कुमार बने जिलाध्यक्ष और राम अजोर महामंत्री
शिव कुमार बने जिलाध्यक्ष और राम अजोर महामंत्री

अंबेडकरनगर : विकास खंड अकबरपुर के ड्वाकरा हाल में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला इकाई के विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा का गठन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह व शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।

loksabha election banner

संघ की प्रदेश अध्यक्ष कांति सिंह की अध्यक्षता एवं महामंत्री पूनम वर्मा के संचालन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य, जिलामंत्री राम अजोर पंकज, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष राम किशोर मौर्य, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रुद्र सिंह गौतम, जिला संरक्षक कालीदीन भारती और कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सियाराम राजभर, लालचंद यादव तथा राधेश्याम को बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार तथा जयप्रकाश चुनें गए। राजेश कुमार गौतम को जिला ऑडिटर, संगठन मंत्री में लाल बहादुर, रामनाथ निषाद, विशाल चक्रवर्ती, रामजीत, राजू गौड़, मीडिया प्रभारी सतीश गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन, संयुक्त मंत्री गिरीश कुमार, प्रचार मंत्री रमापति गुप्त, जिला कार्यकारिणी सदस्य में कर्मजीत, विनोद कुमार, सत्येंद्र कुमार मौर्य, बजरंगी निषाद को जिम्मेदारी सौंपी गयी।

वहीं महिला मोर्चा का भी गठन किया, इसमें महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला देवी, मंत्री रीता राजभर, जिला उपाध्यक्ष गायत्री देवी, मंजू वर्मा तथा प्रभावती को जिम्मेदारी सौंपी गई। यहां सूर्यभान सिंह, प्रमोद सिंह, चंद्रिका प्रसाद, राधेश्याम पांडेय, राकेश गौतम ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.