जिले में सात और मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले में इस समय कुल 105 सक्रिय मामले हैं। जबकि चार लोग ठीक हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 12:14 AM (IST)
अंबेडकरनगर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में पूरे जिले में सात संक्रमित निकले जबकि चार लोग ठीक हुए हैं। जिले में इस समय कुल 105 सक्रिय मामले हैं। जबकि अब तक 1659 मरीजों में 1521 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। शनिवार को अकबरपुर ब्लॉक के सैदापुर में एक, भीटी के सेनपुर में एक, रामनगर के भगवानपुर में एक व अन्य चार स्थानों पर एक-एक पॉजिटिव मिला है।
---
-45 की स्क्रीनिग और 283 का भेजा नमूना: जिला चिकित्सालय के कोविड हॉस्पिटल में शनिवार को 45 लोगों की स्क्रीनिग की गई और 42 लोगों का नमूना लिया गया। वहीं मोबाइल टीम एवं अन्य स्थानों से 241 नमूने एकत्र किए गए। ट्रूनेट से सात और एंटीजेन से 839 लोगों की जांच की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें