गैंगस्टर का इनामी आरोपित गिरफ्तार
गैंगस्टर में 15 हजार के ईनामी आरोपित को पुलिस ने चेकिग के दौरान गिरफ्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 10:11 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 10:11 PM (IST)
अंबेडकरनगर : गैंगस्टर में 15 हजार के ईनामी आरोपित को पुलिस ने चेकिग के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जलालपुर प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिग अभियान में सैदपुर भियांव निवासी सद्दाम को पुलिस ने भवानी पट्टी मोड़ स्थित भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे आरोपित पर पुलिस अधीक्षक ने 15 ह•ार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आरोपित पर गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह के अलावा उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रियांशु भट्ट, कृष्ण कुमार सिंह, सूर्यभान यादव, उदय प्रताप सिंह, राजेश सिंह शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें