Move to Jagran APP

पदोन्नति की मांग को लेकर हड़ताल पर जाएंगे कोषागार कर्मी

कोषागारों में खाली पदों पर बाधित पदोन्नति व भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:56 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:56 PM (IST)
पदोन्नति की मांग को लेकर हड़ताल पर जाएंगे कोषागार कर्मी
पदोन्नति की मांग को लेकर हड़ताल पर जाएंगे कोषागार कर्मी

अंबेडकरनगर: कोषागारों में खाली पदों पर बाधित पदोन्नति व भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आगामी 16 दिसंबर से आंदोलन करेंगे। कोषागार कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व ने आंदोलन की रणनीति तय करते हुए विरोध प्रदर्शन की अपील की है। वर्षों से लंबित इन मांगों पर सकारात्मक परिणाम नहीं आने पर आंदोलन को तेज करते हुए 23 दिसंबर तक हड़ताल पर चले जाएंगे।

loksabha election banner

संगठन के जिलाध्यक्ष अंबरीश व जिला मंत्री आशीष पांडेय ने बताया कि वित्त एवं लेखाधिकारी के 90 पद खाली हैं। इसपर सहायक कोषाधिकारी को पदोन्नत किया जाना चाहिए। सहायक कोषाधिकारी के भी करीब 200 पद खाली हैं। इसपर कोषागार लेखाकारों को पदोन्नति मिलनी चाहिए। वहीं कोषागार लेखाकारों के 300 पद खाली हैं। इसपर सहायक कोषागार लेखाकारों को पदोन्नति देनी चाहिए। इससे इतर 1000 खाली पदों पर भर्ती करने की जरूरत है। बाधित एसीपी का लाभ सभी कर्मियों को उनके वर्तमान पद के अनुसार मिलना चाहिए। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग संगठन कर रहा है। इसे लेकर शासन को लगातार अवगत कराया जा रहा है। वार्ता में आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में संगठन ने आंदोलन की राह पकड़ी है। आगामी 16 से 18 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध होगा। दोपहर तीन से पांच बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यहीं पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 20 दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर कोषागार निदेशक कार्यालय पर धरना भी देंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो 21 से 23 दिसंबर तक कोषागार कर्मी तीन दिन के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.