तालाब की भूमि पर सुंदरीकरण कराने में फंसा पेच
संसू अंबेडकरनगर नगरपालिका प्रशासन की ओर से शाहजहांपुर में तमसा पुल के निकट मछली मंडी का निर्माण कराया जा रहा है। तालाब की भूमि पर सुंदरीकरण के साथ ही मछली मंडी बनाए जाने में भूमि विवाद का पेंच फंस गया है। तहसील प्रशासन के निर्णयानुसार यह भूमि तालाब की है। जबकि इसे नॉन जेडए की भी भूमि बताया जा रहा है।
, अंबेडकरनगर : नगरपालिका प्रशासन की ओर से शाहजहांपुर में तमसा पुल के निकट मछली मंडी का निर्माण कराया जा रहा है। तालाब की भूमि पर सुंदरीकरण के साथ ही मछली मंडी बनाए जाने में भूमि विवाद का पेंच फंस गया है। तहसील प्रशासन के निर्णयानुसार यह भूमि तालाब की है। जबकि इसे नॉन जेडए की भी भूमि बताया जा रहा है। लिहाजा पक्षकारों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए नगरपालिका प्रशासन के कर्मियों तथा राजस्व विभाग पर सांठगांठ कर अनाधिकृत निर्माण कराने से अवगत कराया गया है। साल 2009 में तहसील प्रशासन ने प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद जांचोपरांत उक्त भूमि के गाटा संख्या में दर्ज खातेदारों का नाम खारिज करते हुए भूमि को पूर्वत तालाब के खाते में दर्ज करने का आदेश पारित किया था। नॉन जेडए के रूप में तालाब की भूमि पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से पक्का निर्माण कराने के दौरान सैय्यद मोहम्मद उजेर हुसेन, सैय्यद जुहेर हुसेन, विजय शंकर श्रीवास्तव तथा मुख्तार आम ने साक्ष्यों का हवाला देते हुए अवैध निर्माण रोकने तथा फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने कहा कि हम नियमानुसार निर्माण करा रहे हैं।