मतदेय स्थल की खिड़कियां व दरवाजे टूटे, हैंडपंप भी खराब
विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में छठे चरण में मतदान होना है लेकिन व्यवस्था अब तक सुचारु नहीं हो पाई हैं।
अंबेडकरनगर : विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में छठे चरण में मतदान होना है, लेकिन बूथों पर अव्यवस्था पसरी है। कहीं शौचालय बदहाल है तो कहीं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था मुकम्मल नहीं है। प्रशासन मतदान केंद्रों पर व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए दिन-रात काम करने के दावे कर रहा है, पर जमीनी स्थितियां नहीं बदल रहीं। गुरुवार को दैनिक जागरण की पड़ताल में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर शौचालय में गंदगी व दरवाजे टूटे मिले। कई मतदान केंद्र चारदीवारी विहीन हैं। वाशबेसिन की टोटियां टूटी हैं।
²श्य एक- प्राथमिक विद्यालय रामपुर रामपट्टी मतदान केंद्र पर शौचालय गंदगी से पटा पड़ा है, दरवाजे भी टूटे हैं। विद्यालय परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली है। भवन में लगी खिड़कियां पीछे से टूटी हैं, लेकिन अभी तक व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है।
²श्य दो- जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के मतदान केंद्र बरौली कंपोजिट विद्यालय पर व्यवस्था मुकम्मल नहीं है। यहां इंडिया मार्का-टू हैंडपंप लंबे समय से खराब है। शौचालय में पानी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से बदहाल है। प्रधानाचार्य गुलाब चंद ने बताया कि पेयजल की व्यवस्था ठीक कराने के लिए विभाग के अधिकारियों और प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन ठीक नहीं किया जा सका है।
²श्य तीन- जैनापुर मतदान केंद्र कायाकल्प योजना संचालित होने के बावजूद चारदीवारी विहीन है। यहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है। वाशबेसिन की टोटियां टूटी पड़ी हैं। शौचालय भी बदहाल है। मतदान केंद्र पर रसोईघर की क्षतिग्रस्त खिड़कियां और दरवाजे व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।
²श्य चार- कंपोजिट विद्यालय मतदान केंद्र सलाहुद्दीनपुर चारदीवारी विहीन है। इसके चलते बेसहारा जानवर विद्यालय परिसर में घुसकर फर्श पर गंदगी फैला रहे हैं। पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्का-टू हैंडपंप खराब पड़ा है। शौचालय में भी गंदगी है, वाशबेसिन की टोटियां टूटी हैं। मतदान केंद्र खुले में होने के कारण जंगली जीव-जंतुओं का भी आवागमन बना रहता है। इससे कभी भी बड़ी घटना होने की आशंका रहती है। पंचायतीराज विभाग को कमियां ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया है। जो भी कमियां हैं, उसे मतदान के पहले ठीक करा लिया जाएगा।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बूथों पर अव्यवस्था का डेरा
बेवाना: कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा मोहम्मदगढ़ में बाउंड्रीवाल नहीं होने से परिसर में बेरोकटोक लोग आते-जाते रहते हैं। हैंडपंप पर जलनिकासी की उचित सुविधा न होने से गड्ढा बना कर इससे निकलने वाले पानी को रोका गया है। यहां दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप जर्जर अवस्था में दिखे। शौचालयों में ताला लटका मिला तो आसपास गंदगी का अंबार नजर आया। मतदेय स्थल अहलादा पर बाउंड्रीवाल का निर्माण तो कराया जा चुका है, लेकिन दो तरफ से गेट न बनाए जाने से आवारा पशु आते-जाते रहते हैं। पेयजल के लिए टंकी की व्यवस्था है, लेकिन शौचालय के निकट लगी टोटियां टूटी हैं। दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। साथ ही फर्श भी उखड़ चुकी है।