भाजपा के बढ़ते जनाधार से विपक्षी बेचैन : विजय बहादुर
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दलों में बेचैनी छाई है।

संसू, अंबेडकरनगर : भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी की उपस्थिति में शिवसेना के प्रदेश सचिव नंद कुमार तिवारी राना व उनके समर्थकों को भाजपा की पट्टिका पहनाकर और झंडा देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दलों में बेचैनी छाई है। लगातार भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। रोजाना किसी न किसी दल का मजबूत नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा है। भाजपा राजनीति की धुरी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मूल्य आधारित राजनीति कर देश और प्रदेश को स्वच्छ छवि की सरकार दिया। इससे भ्रष्टाचार, दंगा, गुंडा-माफिया से प्रदेश की जनता को मुक्ति मिली। मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि शिव सेना प्रदेश सचिव के साथ प्रधान शरद सिंह, पूर्व प्रधान रामू कनौजिया, शिवसेना जिला उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, रमेश तिवारी, महामंत्री आनंद वर्मा, महेंद्र पटेल, राम जगत ठाकरे, जनार्दन पांडेय, दिलीप कुमार, विमल भारद्वाज, अरविद सिंह, नीरज पांडेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, कृष्णा राजभर, धीरज राजभर, बबलू शर्मा, त्रिलोकी मौर्य, मो. आमिन, मोहम्मद नूर शामिल हुए।
पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने बाजारों में किया पदमार्च
संसू, हंसवर (अंबेडकरनगर): आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए जिला प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने विभिन्न बाजारों में पदमार्च कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसी के साथ आमजन को कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। बुधवार को पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने कटोखर, हंसवर, भुलेपुर, हीरापुर, काजीपुर, मुंडेरा बाजारों में पदमार्च किया। सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में हंसवर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के साथ पैरामिलिट्री फोर्स ने संवेदनशील बूथों की जानकारी ली। क्षेत्र में शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने का भरोसा दिलाया।
Edited By Jagran