Move to Jagran APP

साढ़े 28 लाख की आबादी में 18 लाख मतदाता

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की आबादी में मतदाताओं का विश्लेषण।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:20 PM (IST)
साढ़े 28 लाख की आबादी में 18 लाख मतदाता
साढ़े 28 लाख की आबादी में 18 लाख मतदाता

अंबेडकरनगर : भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की आबादी 28 लाख 26 हजार 934 मानी गई है। इसके सापेक्ष 17 लाख 96 हजार 33 मतदाता हैं। आबादी और मतदाता के मामले में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे समृद्ध और आलापुर विधानसभा सीट सबसे कमजोर है।

loksabha election banner

आबादी के आंकड़ों पर गौर करने पर 14 लाख 29 हजार 342 पुरुष और 13 लाख 97 हजार 592 महिला हैं। इसके सापेक्ष मतदाताओं में नौ लाख 41 हजार 740 पुरुष और आठ लाख 54 हजार 239 महिला, 54 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जलालपुर में छह लाख 44 हजार 866 आबादी में चार लाख छह हजार 198 मतदाता हैं। कटेहरी में छह लाख एक हजार 901 आबादी में तीन लाख 92 हजार 313 मतदाता हैं। टांडा में पांच लाख 37 हजार आबादी के सापेक्ष तीन लाख 28 हजार 474 मतदाता हैं। अकबरपुर में पांच लाख 23 हजार आबादी में तीन लाख 30 हजार 620 मतदाता हैं। वहीं, आलापुर में पांच लाख 19 हजार आबादी में तीन लाख 38 हजार 428 मतदाता हैं।

साढ़े दस लाख आबादी 18 साल से कम: पांचों विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं और बच्चों की संख्या भी कम नहीं है। कुल 28 लाख 26 हजार 934 आबादी में अगर 17 लाख 96 हजार 33 मतदाताओं को हटा दिया जाए तो 10 लाख 30 हजार 901 आबादी 18 वर्ष की आयु से नीचे है। सर्वाधिक जलालपुर में दो लाख 28 हजार 668, कटेहरी में दो लाख नौ हजार 588, टांडा में दो लाख आठ हजार 866, अकबरपुर में एक लाख 92 हजार 894 व आलापुर में एक लाख 80 हजार 885 आबादी 18 वर्ष से नीचे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.