संजीवनी लाकर हनुमान ने बचाए लक्ष्मण के प्राण
युद्ध में लक्ष्मण मूर्छित होने की खबर पर रामादल में शोक छा जाता है।
अंबेडकरनगर : थाना क्षेत्र महरुआ के सिलावट में चल रहे सात दिवसीय रामलीला मंचन के छठे दिन भगवान श्रीरामचंद्र की आरती के साथ शुभारंभ हुआ। युद्ध में लक्ष्मण मूर्छित होने की खबर पर रामादल में शोक छा जाता है। वहीं, हनुमान संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचा लेते हैं।
समिति अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, उपाध्यक्ष रामगोपाल मौर्य, संचालक विजय कुमार पांडेय, गोकुल विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद मौर्य, सालिकराम धुरिया, रणविजय सिंह, अशोक शर्मा, मेवालाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।
जहांगीरगंज में बुकिया और माडरमऊ में रामलीला का शुभारंभ विधायक अनीता कमल ने किया। यहां भाजपा नेता आनंद जायसवाल, अभिषेक निषाद, अवधेश कमल, विजय गुप्त, मनोज मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी, अलगूराम मद्धेशिया, दिनेश कनौजिया, कौशल निषाद, नीरज सोनी, संगम मद्धेशिया, कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
जलालपुर में भाजयुमो जिला मंत्री विकास तिवारी ने हजपुरा में रामलीला का उद्घाटन किया। यहां समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान संजय राजभर, सुधाकर मिश्र, रमेश विश्वकर्मा, सत्यम श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, धीरज तिवारी, प्रभात दुबे आदि उपस्थित रहे।
भीटी में श्रीअवध रामलीला समिति यादवनगर के तत्वाधान में आयोजित रामलीला के उद्घाटन विकवाजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह ने किया। सया डिग्री कालेज के बीपीएड प्राध्यापक दिनेश तिवारी, डॉ. रामतेज पांडेय व महादेव यादव, सूरजमल यादव, राजेश यादव, एसपी पांडेय, अशोक यादव, दिनेश गोस्वामी, नरिनदेव, आशाराम, मुन्नीलाल, जगन्नाथ यादव, छोटेलाल यादव, दयाराम यादव व सतीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।